फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद एक व्यक्ति को पीट दिया गया। सीतापुर का रहने वाला घायल व्यक्ति घर पहुंचा जहां हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। सीतापुर के रामपुर मथुरा थाने में गैर इरादतन हत्या की धारा में शून्य अपराध संख्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसे विवेचना के लिए मोहम्मदपुर खाला थाना स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कस्बा बेलहरा निवासी डॉ. विश्वनाथ मिश्रा के घर पर बुधवार को तिलकोत्सव था। जहां सीतापुर के ग्राम पडुंका थाना रामपुर मथुरा निवासी बब्लू सिंह उर्फ रुद्रप्रताप सिंह (45) की शराब के नशे में ग्राम चिरैय्या निवासी राजिया उर्फ रज्जू से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच रज्जू ने बबलू को मारपीट के दौरान धक्का दे दिया जिससे वह घायल हो गए। इस घटना के बाद बबलू सीतापुर स्थित अपने घर चले गए।
देर शाम हालत बिगड़ने पर बबलू की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सीतापुर के रामपुर मथुरा थाने में तहरीर देकर रज्जू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मोहम्मदपुर खाला थाने पर भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मोहम्मदपुरखाला सचिन सिंह ने बताया कि सीतापुर के रामपुर मथुरा थाने पर शून्य अपराध संख्या पर रिपोर्ट दर्ज कर वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। स्थानांतरण पर विवेचना मोहम्मदपुर खाला पुलिस को मिलेगी जिसके उपरांत मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें