फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर किशोरी से गैंग रेप

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। एक किशोरी का अपहरण कर गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। इसके बाद युवती को नाम बताए जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक उसे फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग निकले। किशोरी के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

मामला थाना टिकैतनगर के ग्राम फत्तापुर कला का है। पीड़ित किशोरी ने परिजनों को बताया कि वह सोमवार की सुबह जब शौच के लिए खेत गई थी। तभी रास्ते में गांव के तीड़ी ने उसे अपने एक साथी नरेश के साथ रोक लिया और मुंह दबाकर जबरिया बाइक पर बैठा लिया और उसे फैजाबाद की ओर ले गए। रास्ते में दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसे शिकायत किए जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गए। पीड़िता ने एक यात्री के फोन से फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी परिजनों को दी।
शुक्रवार को मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में की। पिता ने बताया कि दबंगों के भय और लोक लाज के डर से मामले को थाने नहीं ले जाना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं करने पर आरोपियों के हौसले और बढ़ते। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें