फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल की जगह पावर प्लांट का विरोध

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा(बाराबंकी)। भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक इकाई सूरतगंज ने बसंतापुर में चीनी मिल के स्थान पर पावर प्लांट बनाए जाने के विरोध में साइकिल रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। साइकिल रैली पिपरी घाट, संझरा, झंझरा, ढकवा, फिरोजपुर आदि गावों से होते हुए बसंतापुर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता मुकेश सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार किसान हितैषी है तो उनके मंत्रियों एंव विधायकों को स्वयं किसानों के दर्द को समझना चाहिए था। किंतु वे ऐसा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चीनी मिल के स्थान पर पावर प्लांट कतई नहीं लगने दिया जाएगा। जिसके लिए किसान आर पार की लड़ाई लड़ेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, शारदा बख्श सिंह, अमर सिंह, रामानंद, सियाराम, अभिषेक, धीरज सिंह, शत्रोहन लाल, रामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें