फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गणित, अंग्रेजी और विज्ञान के झटके से 9639 अटके

Sat, 25 Apr 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड 2025-26 का परीक्षा परिणाम में जिले का बेहतर प्रर्दशन रहा। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 76,232 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें से 66,593 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.65 और इंटरमीडिएट का 83.56 प्रतिशत रहा। गणित, अंग्रेजी और विज्ञान से मिले झटके से 9,339 विद्यार्थियों की असफल रहे।
विज्ञापन

जिले में 321 माध्यमिक स्कूल हैं। वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल के 42,725 और इंटरमीडिएट के 36,125 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें से हाईस्कूल की परीक्षा 40,805 और इंटरमीडिएट के 35,427 विद्यार्थियों ने 110 केंद्रो पर परीक्षा दी।
बृहस्पतिवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल के 3,814 और इंटरमीडिएट के 5,825 विद्यार्थी गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषय में असफल हो गए। जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.65 और इंटरमीडिएट का 83.56 रहा। प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल 90.42 और इंटरमीडिएट 80.38 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 10वीं की टॉप-10 की सूची में शामिल 115 विद्यार्थियों में नौ और इंटरमीडिएट के 23 टाॅपरों की सूची में चार बाराबंकी के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें