फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 935 प्रधान संभालेंगे पंचायत की बागडोर

Fri, 18 Dec 2015 11:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को शनिवार को ब्लॉक स्थित सभागारों में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसको लेकर सभी ब्लॉकों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ब्लाकों पर कुल 935 प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। जबकि  234 प्रधान सदस्यों का कोरम न पूरा होने के कारण शपथ नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


जिले में मौजूदा समय के 1169 ग्राम पंचायतें हैं। हाल ही में हुए प्रधानी के चुनाव में इनमें से दो प्रधान निर्विरोध निर्वाचित किए गए थे तथा 1167 पदों के लिए चुनाव हुआ था। चुनावी नतीजे आने के बाद आयोग से मिले निर्देशों के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों को शनिवार को ब्लॉक स्थित सभागारों में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें से मौजूदा समय में 935 ग्राम प्रधानों को ही शपथ दिलाई जाएगी। क्योंकि 234 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ऐसे हैं जिनकी पंचायतों के ग्राम सदस्य का कोरम ही नहीं पूरा हो रहा है।

इस कारण इन प्रधानों को शपथ बाद में दिलाई जाएगी। निर्वाचन आयोग से अनुमति लेने के बाद पहले इन ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा कराया जाएगा इसके बाद ही ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। इस बाबत अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया का कहना है कि नवनिर्वाचित 1169 में से 935 ग्राम प्रधानों को ब्लॉकों पर शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी और ग्राम सदस्यों को एडीओ पंचायत शपथ दिलाएंगे। ब्लॉकों पर इस बाबत सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें