बाराबंकी। जिले में एसआईआर का काम तेजी से चल रहा है। गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं मैपिंग भी तेजी से की जा रही है। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि अब तक करीब 92 प्रतिशत से ज्यादा मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है।
एडीएम ने बताया कि जिले में 23 लाख 31 हजार मतदाता है। इनमें से अभी तक 19 लाख 52 हजार गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कराया जा चुका है। इसके सापेक्ष करीब 92 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया। बताया कि अभी पर्याप्त समय है निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसको लेकर सभी एसडीएम को जिलाधिकारी की ओर से आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं और कहा गया है कि काम तय अवधि में जरूर पूरा कर लिया जाए।