आशा बहू पर ताना तमंचा
अमर उजाला ब्यूरो
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। एक युवक द्वारा सीएचसी परिसर में आशा बहू पर कहासुनी के उपरांत तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मंगलवार की रात एक एनएमए के साथ बसौली की आशा सीमा सिंह तैनात थी। जहां देर रात्रि एक युवक नशे में आया और परिसर में पेड़ के नीचे बैठी सीमा सिंह से अभ्रदता करते हुए गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचा निकलते हुए हवा में लहरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि पूरा मामला सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। एसओ राजेश सिंह का कहना है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
---------------------
पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
कुर्सी(बाराबंकी)। पंखे मे उतरे करंट की चपेट मे आने से एक महिला झुलस गई। परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई है। परिवारीजनों ने पुलिस को बिना किसी सूचना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के गौरहार मजरे बहरौली निवासी साबिया (30) पत्नी जहीर अंसारी बुधवार दोपहर घर मे सफाई कर रही थी। इस दौरान कमरे मे रखे टेबल फैन को हटाने लगी तभी फंखे मे उतरे करंट की चपेट मे आने से वह उसी में चिपक गई। महिला की आवाज सुन दौडे़े परिवार के लोग आनन -फानन कर उसे टिकैतगंज कस्बा स्थित निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसकी की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया देर शाम परिवारीजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।