लखनऊ ले जाते समय बस्ती के युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बस्ती जिले में घायल हुए एक युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ ले जाते समय युवक की हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल परिवारीजन ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मालूम हो कि बस्ती जिले के ग्राम खजौला थाना मुंडेखा निवासी इंद्रजीत (30) पुत्र श्यामबली लालगंज अपनी ससुराल गया था। वापस लौटते समय खेमा चौराहे पर वह वाहन का इंतजार कर रहा था तभी पीछे से आ रही एक बोलेरो ने उसे रौंद दिया। हादसे में घायल को बस्ती जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। परिवारीजन घायल को लेकर बाराबंकी पहुंचे थे कि अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी जिसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे रमेश चंद्र ने बताया कि बस्ती में बोलेरो चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।