फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय के सक्षम टॉपर, तो दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे महर्षि के आबिद व साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल स्कूल का सक्षम जिला टॉपर
विज्ञापन



बाराबंकी। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय के छात्र सक्षम सोनी 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपर बने हैं। वहीं, महर्षि विद्यालय के आबिद अंसारी 94.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे व इसी स्कूल की छात्रा राशि गुप्ता 94 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।


पहली बार दी गई तिथि व समय पर सीबीएसई का परीक्षा परिणाम घोषित होने की दुविधा थी। ऐसे में समर वेकेशन में कॉलेज के प्रधानाचार्य व स्टाफ के लोग शनिवार को मध्याह्न 12 बजे कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन



कंप्यूटर ऑन किया तो पता चला की सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की जा रही थी। जिले में सीबीएसई के 11 स्कूल हैं।


जिसमें में इंटरमीडिएट तक के स्कूलों की संख्या 10 है। इनमें से सात विद्यालय शहर में, जवाहर नवोदय समेत दो विद्यालय हैदरगढ़ व एक रामसनेहीघाट तहसील में है।
विज्ञापन



परीक्षा परिणाम आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने टॉपरों की सूची तैयार कर उन्हें कॉलेज बुलाया। मगर, कई छात्र ऐसे थे जो कोचिंग के लिए राजस्थान के कोटा गए थे। ऐसे में कॉलेज पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें