बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
- फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा, बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर(बाराबंकी)। मजदूरी कर फतेहपुर को बाइक से जा रहे दो युवकों को सामने से आ रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम ककरहिया मजरे मिठवारा निवासी दीपू (22) अपने साथी राजू (26) निवासी काशीराम कॉलोनी फतेहपुर बाइक से शनिवार को ग्राम ढकौली मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। तभी फतेहपुर बेलहरा मार्ग पर स्थित ग्राम खेरिया के पास सामने से आ रही परिवहन निगम की बस से बाइक सवार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवकों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से ट्रॉमा रेफर कर दिया गया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे के समय युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे।