फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं पहुंचने से चौपट हो रही फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी नहीं पहुंचने से चौपट हो रही फसल
विज्ञापन

-सुबेहा रजबहा नहर से जुड़े किसान हो रहे परेशान
अमर उजाला ब्य़ूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । सुबेहा रजबहा नहर से जुड़े किसानों को एक सप्ताह बाद भी सिंचाई का पानी नहीं मिला। दोबारा खांदी होने की आशंका में विभाग के अधिकारियों ने नहर में क्षमता से काफी कम पानी छोड़ा है। जिससे कई माइनरों में भी पानी नहीं पहुंचने से रबी की फसल चौपट हो रही है।
विज्ञापन

बीते आठ दिसंबर को सुबेहा रजबहा नहर में सुबेहा के निकट खांदी होने से कई किसानों की पचास बीघा गेहूं व सरसों की फसल पानी में डूब गई थी। सूचना पर विभाग के अधिकारियों ने हेड से नहर का पानी रुकवाकर शीघ्र ही खांदी पाटने का आश्वासन दिया था लेकिन लापरवाही के कारण कई दिनों तक नहर पटरी को दुरुस्त नहीं किया जा सका। किसानों के कई बार शिकायत करने पर दो दिन पहले खांदी में मिट्टी पटाई होने पर भी किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है। नहर में साढ़े चार फुट की जगह मात्र दो से ढाई फुट पानी छोड़ा गया है जिससे नहर का पानी कुलाबों तक नहीं पहुंच रहा है। किसानों की माने तो पानी छोड़े जाने पर पटरी में कई जगह लीकेज पाए जाने पर खांदी होने की आशंका में क्षमता से काफी कम पानी छोड़ा गया है। बरांवा निवासी मंशाराम, प्रधान रामकुमार सिंह, प्रदीप सिंह, हरिपालपुर निवासी राजेश मिश्र, कलक बहादुर सिंह आदि ने नहर में क्षमता के अनुरूप पानी छोड़े जाने की मांग की है। सिंचाई निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता ज्ञानचंद्र वर्मा का कहना है कि एक-दो दिन निगरानी करके नहर में पूरा पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें