फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजिब कीमत पर अच्छी शिक्षा पर सेमीनार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘वाजिब कीमत पर अच्छी शिक्षा’ पर सेमीनार आज
विज्ञापन

जहांगीराबाद(बाराबंकी)। जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में आज शनिवार को शिक्षकों का जमावड़ा लगने जा रहा है। संस्थान ‘वाजिब कीमत पर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा सुनिश्चित करना’ विषय पर एक सेमीनार का आयोजन कर रहा है। इस सेमीनार में देश के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। सेमीनार का आयोजन सुबह दस बजे सेमीनार हॉल में किया जाएगा। संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर सैयद अहमद अली ने बताया कि आज तकनीकी शिक्षा काफी महंगी हो गई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से इंजीनियर बनने का सपना लेकर तमाम युवा शहरों का रुख करते हैं लेकिन तकनीकी शिक्षा न केवल उनकी पहुंच से दूर हो गई है बल्कि इसकी गुणवत्ता भी कम होती जा रही है। ऐसे में इस सेमीनार का उद्देश्य उन संभावनाओं को तलाश करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें