इंस्पेक्टर समेत 25 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले
- पूर्व के दो तबादले निरस्त, तो सिविल लाइन चौकी में इंचार्ज तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। एक इंस्पेक्टर समेत 25 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बदलाव किया है। जिसके तहत हाल में ही प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर कोठी थाने के दारोगा हरिराम यादव को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। सुबेहा थाने के एसएसआई बीडी तिवारी को इसी पद पर कोतवाली फतेहपुर, तो हैदरगढ़ कोतवाली के एसएसआई सर्वेंद्र नाथ यादव को थाना सुबेहा का एसएसआई बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर पंकज सिंह को पुलिस लाइन से हैदरगढ़ कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है। देवा थाने के दारोगा संत कुमार दूबे को कोतवाली नगर, शहर कोतवाली के जेल चौकी इंचार्ज अभिमन्यु शुक्ल का फतेहपुर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। देवा थाने के दारोगा राशिद खां का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर विशुनपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। दारोगा बेद प्रकाश शर्मा को विशुनपुर चौकी से लोनीकटरा,अशोक कुमार सिंह को कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी कस्बा हैदरगढ़, ईश नारायण मिश्र को असंद्रा थाना से शहर कोतवाली की सिविल लाइन चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। रवींद्र यादव को हैदरगढ़ से थाना असंद्रा, अवधेश कुमार यादव को असंद्रा से एसएसआई सतरिख के पद पर तैनाती किया गया। इसी क्रम में दारोगा अजय कुमार पाण्डेय को सफदरगंज से कुर्सी, नैमिष कुमार सिंह को बदोसराय से देवा, प्रेम नारायन सिंह को विवेचना सेल से बदोसराय, पन्ना लाल गुप्ता को मोहम्मदपुर खाला, दो दिन पूर्व लाइन हाजिर किए गए दारोगा विक्टर जेम्स को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर, अरविंद कुमार राय को लोनी कटरा, हरिश्चंद्र को रामसनेहीघाट, रामराज को असंद्रा, हरिप्रसाद शुक्ल को दरियाबाद, प्रमोदर खरवार को बड्डूपुर, जवाहर लाल को देवा, सत्येंद्र सोनकर को रामसनेहीघाट व दारोगा कैलाश चंद्र को हैदरगढ़ कोतवाली में स्थानांतरित किया गया है।