फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया डोल जुलूस पर छीटाकसी करने से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्हैया डोल जुलूस पर छींटाकसी से तनाव
विज्ञापन

- देवा कस्बे का मामला
देवा (बाराबंकी)। कन्हैया डोल जुलूस पर एक व्यक्ति द्वारा छींटाकसी करने से तनाव व्याप्त हो गया। मामला बिगड़ता इससे पहले पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाल ली। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच डोल जुलूस आगे जा सका है।
विज्ञापन

देवा कस्बे में रविवार की शाम दुर्गाधाम मंदिर से कन्हैया डोल का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस जब कौमी एकता गेट से आगे पहुंचा तो यहां दुकान लगाने वाले सीबू द्वारा गलत टिप्पणी करने पर लोग आक्रोशति हो उठे। इस दौरान जुलूस के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने दुकानदार को पकड़ लिया व भड़के लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया जिसके बाद जुलूस आगे जा सका है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जुलूस में कोई विवाद नहीं हुआ है। एसपी ने कहा उनके द्वारा जिले में कई जगहों पर जाकर डोल जुलूस में लगी पुलिस सुरक्षा का जायजा लिया गया है। कहा सभी थानेदारों व सीओ को निर्देश दिया है कि वह किसी भी डोल कके जुलूस में साथ रहे व शांतिपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें