फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 पेट्रोल पंपों पर कोर्ट में वाद दर्ज, एक का लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
19 पेट्रोल पंपों पर वाद दर्ज, एक का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन


बाराबंकी। चिप से पेट्रोल चोरी का मामला उजागर होने के बाद शासन के निर्देश पर जिले भर के पेट्रोल पंपों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में हुई कार्रवाई के बाद एक पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वहीं जांच में संलिप्तता पाए जाने पर शेष पेट्रोल पंपों की डिवाइस को परीक्षण के लिए भेजे जाने की तैयार पूरी कर ली गई है।
शासन के निर्देश पर गत दिनों अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों के साथ आपूर्ति, बाट माप व तेल कंपनियों के इंजीनियरों की कई टीमें बनाकर जिले के सभी 117 पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई थी। जिसमें 19 पेट्रोल पंपों के 35 यूनिटों में पल्सर डिवाइस से छेड़छाड़ किए जाने की गड़बड़ी मिली थी। मामला संदिग्ध पाए जाने के बाद टीम ने उन यूनिटों को सीज कर पल्सर डिवाइज को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की थी। हालांकि शुरू के छापेमारी अभियान में शहर के नाका सतरिख स्थित नंदलाल वेदप्रकाश के पेट्रोल पंप की जांच रिपोर्ट में पल्सर डिवाइस के साथ छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि होने के बाद विभाग ने उस पंप को सीज करते हुए संबंधित तेल कंपनी को इसका लाइसेंस निरस्त की संस्तुति की थी। जिस पर तेल कंपनी ने इस पंप का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। पेट्रोल पंपों पर हुई कार्रवाई के बाद अब बांट माप विभाग ने इन पंपों पर कार्रवाई किए जाने के लिए बाट माप अधिनियम एसीजीएम प्रथम की कोर्ट में धारा 26 व 44 के तहत परिवाद दाखिल किया है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के एक पंप पर बड़ी कार्रवाई
छापेमारी के शुरुआती दौर में शहर के नाका सतरिख स्थित पेट्रोल पंप के पल्सर डिवाइस को विभाग द्वारा जांच के लिए नोएडा भेजे जाने के बाद मामला सही पाए जाने पर पंप का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। लेकिन विभाग द्वारा पेट्रोल पंप मालिक पर कोई अभियोग पंजीकृत कराने की कार्रवाई नहीं की गई है। लाइसेंस निरस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई के बाद अन्य पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मच गया है। हालांकि विभागीय अधिकारी शेष पड़ी पेट्रोल पंपों की यूनिटों को शासन के निर्देश के बाद नोएडा भेजे जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के 117 पेट्रोल पंपों की जांच कराई गई थी। जिसमें से 19 पंपों के 35 यूनिटों से छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद एक पंप का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट का परीक्षण कराया जा रहा है। आदेश मिलते ही दोषी पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -संतोष विक्रम शाही, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें