फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 91 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 02 Jun 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जीजीआईसी में बीएड प्रवेश परीक्षा के बाद सामान वापस लेते परीक्षार्थी।  संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में रविवार को आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले के सात केंद्रों पर कुल 3120 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में 91 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पहली पाली का पेपर आसान होने से अभ्यर्थी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन


पहली पाली में कुल 3120 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2844 ने परीक्षा दी जबकि 276 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2856 अभ्यर्थी शामिल हुए और 264 गैरहाजिर रहे।

परीक्षा के नोडल समन्वयक एवं जनेस्मा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सीताराम सिंह ने बताया कि पहली पाली में 91.15 प्रतिशत तथा दोपहर की पाली में 91.53 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षाएं समयबद्ध संपन्न हुईं। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर बुलाया गया था और हर केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें