फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के तहत पाए गए 89 टीबी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टीबी रोगी खोज अभियान के तहत अब तक 89 रोगी पाए गए हैं। जिनके उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं अगला चरण बुधवार से शुरू होकर 25 जनवरी तक चलेगा। इस कार्य में लगी टीमों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच टीबी व कोविड खोजी अभियान संयुक्त रूप से जिला कारागार, वृद्धा आश्रम व किशोरी सम्प्रेक्षण गृह में चलाया गया। इसमें एक कोविड-19 रोगी पाया गया लेकिन इस दौरान टीबी का कोई मरीज नहीं मिला। इसका दूसरा चरण 2 से 12 जनवरी तक जिले की 7 लाख 39 हजार 579 आबादी के बीच सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 89 टीबी रोगी खोजे गये हैं। जिनके उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
तीसरा चरण बुधवार 13 जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत नर्सिंगहोम, निजी क्लीनिक, पैथोलॉजी, हिन्द मेडिकल कॉलेज, मेयो मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय पुरुष, जिला महिला चिकित्सालय के सभी विभाग में तथा जिले के थोक व फुटकर औषधि विक्रेताओं से मिलकर टीबी रोगी को खोज कर पोर्टल पर रजिस्टर्ड कराए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए सभी से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें