फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 86 प्रशिक्षुओं ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएलएड प्रशिक्षण 2023 बैच द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के छह केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा पांच अप्रैल तक चलेगी। सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा के लिए डायट से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पहले दिन दोनों पालियों में 86 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहले दिन डायट प्राचार्य राजेश कुमार आर्या के निर्देशन में प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 1808 में से 1762 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज में 441 में से 432 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। जमील उर रहमान किदवाई गर्ल्स इंटर कॉलेज में 354 के सापेक्ष 347, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख में 271 के सापेक्ष 267, राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा में 319 के सापेक्ष 313, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा में 226 के सापेक्ष 216, फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज में 447 के सापेक्ष 441 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी।
द्वितीय पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 1805 में से 1765 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल प्रभारी अमित कुमार यादव, आरपी यादव, गीतांजलि सिंह और शिखा साहू ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा प्रभारी आरपी यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें