बाराबंकी। जिले में 85 नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। फिलहान इनका संचालन किराए के भवन में होगा। शासन से मिले आदेश के बाद केंद्रों को संचालित करने के लिए किराए के भवनों की तलाश शुरू की गई है। इन केंद्रों के संचालित हाने से सबसे ज्यादा लाभ नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा।
जिले में पहले से 353 उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, इनमें से 82 ऐसे हैं जो किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। इनका संचालन एएनएम और सीएचओ के माध्यम से कराया जा रहा है। यहां पर एएनएम के द्वारा जहां गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का टीकाकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है वहीं सीएचओ ओपीडी की तरह सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों को देख दवाएं देते हैं। अब 85 नए उपस्वास्थ्य केंद्र किराए के भवनों में संचालित करने का आदेश शासन ने जारी किया है। यह उपस्वास्थ्य केंद्र जिले के सभी ब्लॉकों में खोले जाने है इसको लेकर किराए के भवनों की तलाश शुरू कर दी गई है जिससे जल्द से जल्द इनका संचालन करा दिया जाए। इस संबंध में नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. लवभूषण गुप्ता का कहना है कि 85 नए उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित करने का आदेश शासन ने जारी किया है। (संवाद)