फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घातक कलर मिलाकर बेची जा रही थी हल्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
घातक कलर मिलाकर बेच
विज्ञापन

रहे थे हल्दी, नमूना फेल

क्रासर

- नोटिस भेज जवाब तलब, बिक्री पर रोक

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। हल्दी में घातक कलर मिलाकर इसकी बिक्री की जा रही थी। इसका नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया था जिसमें घातक कलर मिला होने की पुष्टि हुई है। इस पर इनके निर्माता और विक्रेताओं को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब करने के साथ ही अदालत में वाद दायर करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
बंकी कस्बे के मोहल्ला दक्षिण टोला निवासी मो. आसिफ की दुकान से जून 2018 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने हल्दी पाउडर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा था। जांच के दौरान पाया गया कि जिस हल्दी पाउडर को उपभोक्ताओं में बेचा जा रहा है इसमें घातक कलर की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हल्दी पाउडर में जिस कलर का प्रयोग किया गया है वह मानव शरीर के लिए काफी घातक है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग विक्रेता और हल्दी पाउडर के निर्माता को नोटिस भेजते हुए जवाब तलब किया है इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी को अदालत में वाद दायर कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
अभी कुछ दिन पहले कचरी का नमूना जांच में फेल हुआ था। जांच में पाया गया था कि कचरी में रोडामाइन नामक जो कलर मिला गया है वह सेहत के लिए घातक है जिस पर इनके विक्रेता के खिलाफ अदालत में वाद दायर कराया गया है।
विज्ञापन

बाक्स
हल्दी पाउडर का नमूना जांच में अनसेफ पाया गया है। जिस पर इनके विक्रेता और निर्माता को नोटिस जारी करते हुए अदालत में वाद दायर कराने के आदेश दिए गए हैं।
मनोज कुमार वर्मा, अभिहीत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें