फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के स्थानांतरण को लेकर लिया कोर्ट बहिष्कार का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट बहिष्कार का निर्णय
विज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी) । तहसील बार एसोसिएशन ने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय लिया है। मासिक बैठक में पूर्व अध्यक्ष की भूमि की रजिस्ट्री से मिली धनराशि नहीं मिलने पर सतरिख नाका पर व्यवसाई के प्रतिष्ठान का घेराव करने की चेतावनी दी। शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन की मासिक बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम पंकज कुमार पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप पर नाराजगी जताते हुए स्थानांतरण की मांग की। मांग के समर्थन में एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करने की घोषणा की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष महेश मिहिर भूमि की बिक्री जालसाजी से करने व जानकारी होने पर रजिस्ट्री के रुपये देने से इंकार करने के मामले में सभी ने अधिवक्ता के पक्ष में समर्थन जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें