फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग छात्रों की होगी प्रतियोगिता, मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग छात्रों की होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

- विश्व विकलांग दिवस पर होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। विश्व विकलांग दिवस पर जिलास्तरीय दिव्यांग समारोह का आयोजन शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किया जाएगा जिसमें माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता होगी।
3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले भर के माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस जिलास्तरीय दिव्यांग समारोह की मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर दिव्यांग कल्याण अनुपमा मौर्या होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी दिया जाएगा। उसके बाद तहसील स्तर पर दिव्यांग प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 दिसंबर को होगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल सिंह ने जीजीआईसी की प्रधानाचार्या को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दिव्यांग समारोह के आयोजन को लेकर जिले के सभी माध्यमिक कॉलेज के प्रधानाचार्यों को पत्र भेज दिया गया है। जिसमें इस मौके पर आयोजित दिव्यांग छात्रों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- डा. पूनम सिंह, प्रधानाचार्या, जीजीआईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें