फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबकर युवती की मौत
विज्ञापन

कोठी के अज्जौवा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्घौर (बाराबंकी)। अज्जौवा गांव निवासी एक युवती मंगलवार शाम घर से अचानक लापता हो गई। बुधवार सुबह युवती का शव गांव के बाहर एक तालाब में उतराता मिला। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम अज्जौवा गांव निवासी रीतू (20) पुत्री राम स्वरूप मंगलवार शाम घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवारीजन उसे पूरी रात ढूंढते रहे। सुबह युवती का शव गांव के बाहर सेमरा तालाब में उतराता मिला। परिवारीजनों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से विछिप्त थी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष कोठी अवधेश यादव ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलेगी तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें