फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 1.54 लाख का 778 लीटर सरसों का तेल सीज

Sun, 27 Oct 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर एफएसडीए द्वारा डीएम के निर्देश पर शनिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 778 लीटर सरसों का तेल जहां सीज किया गया, वहीं संदिग्ध पाए जाने पर 75 किलो नमकीन को नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा सात नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने रामनगर स्थित जायसवाल आटा चक्की व स्पेलर और मसौली में हसन ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां पर 778 किलो सरसों का तेल संदिग्ध मिलने पर सीज कर दिया गया जिसकी कीमत एक लाख 54 हजार 760 रुपये बताई गई।

इसके अलावा हैदरगढ़ में रामअचल किराना स्टोर से 75 किलो नमकीन संदिग्ध पाए जाने पर नष्ट कराया गया जिसकी कीमत करीब 9000 रुपये बताई गई। इसके अलावा शिव मिष्ठान भंडार रामनगर से खोआ, फेमस स्वीट्स रामनगर से खोआ, मिडवे रेस्टोरेंट मसौली से पनीर, हैदरगढ़ में सुरेश किराना स्टोर से हल्दी का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भी त्योहारों को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें