आग से 75 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
- फोटो : संवाद
आग से मोहम्मद ताहिर, मेराज, रियाज, रफीक, अफसर, अयोध्या प्रसाद, नफीसा, सिम्मी, ननकऊ, जगजीवन, माता प्रसाद, पाले, श्यामसुंदर, मुंशी, सागर, इंसान अली, मोहब्बत, रमापति, रामचंद्र, शोभित, चिरौंजी, अवधराम, केशवराम सहित अन्य किसानों की 75 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
यह भी पढ़ेंः- Yogi on PM: प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर सीएम योगी का बड़ा बयान- मैं योगी हूं, हमेशा के लिए राजनीति में नहीं
किसानों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन तेज हवा के कारण उनका प्रयास सफल नहीं हुआ। कुछ देर बाद सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। उपजिलाधिकारी रामनगर पवन कुमार ने बताया कि राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाएगी।