फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया पर कटे 72 उपभोक्ताओं के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को विद्युत मेगा कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और बकाया वसूला। इस दौरान बकाया पर 72 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

कोठी में अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडे की अगुवाई में लगे मेगा कैंप में उपभोक्ताओं के बिल संशोधित किए गए। इसके साथ ही 6 लाख 5 हजार की बकाया वसूली की गई। चेकिंग के दौरान 35 बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कैंप में जेई अजय कुमार, अखिलेश, पंकज यादव ,धीरेंद्र प्रताप, राकेश सिंह, दिनेश सिंह मौजूद रहे। देवा प्रतिनिधि के अनुसार सद्दीपुर में आयोजित विद्युत कैंप में 19 उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया।
बकाया बिजली बिल का एक लाख 57 हजार रुपये वसूला। इस दौरान बड़े बकायेदारों के 21 कनेक्शन काटे गए। हैदरगढ़ के अनुसार पावर कॉर्पोरेशन के एई मनोज कुमार की अगुवाई में टीम ने कस्बे के कई मोहल्लों में कनेक्शन की जांच की। सब्जीमंडी वार्ड में निहाल व जहीर के यहां मीटर से बाईपास कर बिजली का प्रयोग करने तथा ठठराही वार्ड में नंद कुमार सोनी के यहां मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

रामराज व ब्रम्हनान की मधु बाजपेई के यहां घरेलू कनेक्शन के व्यवसायिक प्रयोग का मामला पकड़ा गया है। जेई संदीप चतुर्वेदी ने सभी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। इसके अलावा जांच के दौरान बिजली बिल पर बकाया जमा नहीं होने पर 16 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें