फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर व बाग में मिले दो शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विभिन्न जगहों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतकों के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह सतरिख थाना क्षेत्र के बीजेमऊ गांव के पास एक व्यक्ति का शव नहर में पड़ा मिला। मृतक की पहचान विमला प्रसाद तिवारी (48) के रूप में की गई। उसके परिवारीजनों ने बताया कि कि बुधवार रात से बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद सुबह गांव के पास नहर में शव मिला है।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार का कहना है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, जैदपुर थाना क्षेत्र में मार्फीन तस्करी के लिए कुख्यात टिकरा उस्मा गांव में कब्रिस्तान के किनारे एक बाग में गुरुवार सुबह एक शव मिला। इस बीच यहां लोगों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची। शव की पहचान रामसेवक रावत (45) निवासी ग्राम भगवानपुर थाना सतरिख के रूप में की गई।
विज्ञापन


परिवारीजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं जबकि स्थानीय लोग मृतक को मार्फीन के नशे का आदी बता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अमरेश सिंह बघेल का कहना है कि मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें