फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर(बाराबंकी)। एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ग्रामीण विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है।
विज्ञापन



फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवखरिया निवासी रंजीत कनौजिया का विवाह आठ माह पूर्व सीतापुर जनपद के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम धोबिन पुरवा निवासी राधेश्याम की पुत्री शिवानी देवी के साथ हुआ था। सूत्रों की मानें तो रंजीत रविवार को अपनी पत्नी शिवानी को मायके से ससुराल लेकर आया था।

सोमवार को पति पत्नी के बीच कहासुनी होने के बाद पत्नी ने विषाक्त पी लिया। हालत गंभीर होने पर विवाहिता को निजी चिकित्सक के यहां लेकर परिवारीजन पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई थी। परिवारीजन महिला के शव को घर उठा ले गए थे। मंगलवार को परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा भी मौके पर पुहंचे और परिवारीजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। इस संबंध में कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया है कि विवाहिता की मौत किन हालात में हुई है इसकी जांच की जा रही है, मृतका के परिवारीजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें