फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को हेलमेट तो युवकों को दिए गुलाब के फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवतियों को हेलमेट और युवकों को दिए गुलाब
विज्ञापन



बाराबंकी। यातायात माह की बृहस्पतिवार को शुरुआत हो गई। देवा तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम व एसपी ने यातायात माह का औपचारिक शुभारंभ किया। डीएम व एसपी ने बिना हेलमेट पहने स्कूटी से चलने वाली युवतियों को हेलमेट दिए जबकि युवकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनकर चलने के लिए जागरूक किया।


गौरतलब है कि नवंबर यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इसमें लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जाता है। बृहस्पतिवार को जिले में यातायात माह का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन



देवा तिराहे पर यातायात पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम का डीएम उदयभानु त्रिपाठी व एसपी वीपी श्रीवास्तव ने फीता काटकर यातायात माह का औपचारिक शुभारंभ किया।


एसपी ने लोगों को यातायात नियमों का महत्व बताने के साथ ही उनका पालन करने की अपील की। एसपी ने टीएसआई वीरपाल सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के साथ ही स्कूल-कॉलेजों व टैंपो स्टैंड पर गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन



डीएम उदयभानु त्रिपाठी ने कहा कि एक माह तक कई कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, अशोक कुमार, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, कोतवाल धनंजय सिंह, कुशल अग्रवाल, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें