फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नष्ट कराई गई 1 क्विंटल् रंगीन मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्विंटल रंगीन मिठाई नष्ट कराई
विज्ञापन



बाराबंकी। एफएसडीए टीम ने शनिवार को बदोसरायं कस्बे में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक क्विंटल रंगीन मिठाई नष्ट कराने के साथ ही दो स्थानों से मिठाई के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।


एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार और राजेश वर्मा ने शनिवार को बदोसरायं कस्बे में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी ने बताया कि, इस दौरान रंगीन और चांदी का वर्क चढ़ी करीब एक क्विंटल मिठाई नष्ट करा दी गई। जिसकी कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई जा रही है।


यहीं के बलराम यादव की दुकान से छेना और अनिल गुप्ता की दुकान से बर्फी का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा है, लोग मोबाइल पर एक दूसरे से टीम की लोकेशन लेते देखे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें