फतेहपुर क्षेत्र के सिहाली चौराहे पर वारदात
फतेहपुर (बाराबंकी)। सिहाली चौराहे पर गुरुवार रात चोरों ने देशी शराब की दुकान में सेंध लगा दी। दुकान के गल्ले में रखी नकदी व शराब पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खोलने गए सेल्समैन ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सिहाली में अनुज्ञापी नीरज गुप्ता की देशी शराब की दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने दुकान के पीछे की तरफ सेंध काट दिया। चोर गल्ले में रखे 15 हजार रुपये की नकदी, 22 पेटी शराब व एक बैटरी उठा ले गए।
शुक्रवार सुबह जब सेल्समैन मुकेश जायसवाल दुकान खोलने गया तब चोरी की जानकारी हुई। सेल्समैन ने मामले की जानकारी नीरज गुप्ता को दी। नीरज गुप्ता ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। सिहाली चौराहे पर हुई चोरी ने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी है।