फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड को बचाने में पल्टी कार, पांच गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोपेड को बचाने में पल्टी कार, पांच गंभीर
विज्ञापन

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के नवीनमंडी के निकट हाईवे पर मंगलवार की शाम लखनऊ से फैजाबाद जा रही तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोगों का कहना है कि एक युवक खराब मोपेड को विपरीत दिशा में पैदल लेकर जा रहा था। उधर से आ रही कार उसे बचाने के चक्कर में आनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार सवार विक्रम (21), प्रदीप सिंह (45), पंकज सिंह (42), राजा (18) व अब्दुल कलीम (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी निवासी सुल्तानपुर जिले के इनायतनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लखनऊ से फैजाबाद के लिए निकले थे। थानाध्यक्ष बृजेेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्रदीप सिंह व पंकज सिंह की हालात गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें