166 में 84 शिकायतों का हुआ निस्तारण
- थाना समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने पहुंचकर सुनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद जिले के समस्त थानों शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 166 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए तथा 84 शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया गया। डीएम, एसपी समेत सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
बताते चलें कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत जिले के समस्त थानों पर हुए समाधान दिवस में थाना सतरिख में जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीएम, एसपी के सामने कुल 8 मामले आए जिनमें 5 राजस्व व तीन पुलिस विभाग के शामिल हैं। जिसमें से पुलिस विभाग के 3 मामलों का मौके पर ही इस तरह कर दिया गया। इसके अलावा शहर में कोतवाल दिनेश सिंह,सीओ सिटी आरएन सिंह, जैदपुर में सीओ सदर राजेश यादव, एसडीएम एसपी सिंह, व सफदरगंज, सतरिख में एएसपी शशीकांत तिवारी समेत एएसपी दिगंबर कुशवाहा व सभी सीओ व एसडीएम ने थानों पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया। समस्त थानों में 166 शिकायतें प्राप्त हुई इसमें से 84 मामलों का त्वरित निस्तारण कराया गया है।