संदिग्ध हालात में युवती की मौत
- असंद्रा थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव का मामला
बाराबंकी। संदिग्ध हालत में बुधवार को एक युवती की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर युवती को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती ने विषाक्त पदार्थ खाया था।
असन्द्रा थाना क्षेत्र के पूरेचन्द्रमन निवासी शिवदेवी(22) पुत्री चंद्रशेखर की मंगलवार की रात अचानक तबियत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी सिद्धौर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर युवती को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। हालांकि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत या आरोप पुलिस से नहीं लगाया गया है। शहर कोतवाल दिनेश सिंह का कहना है जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कहा, मामला असंद्रा से जुड़ा है इसलिए वहां की पुलिस इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।