फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर गार्ड के खिलाफ 9 माह बाद दर्ज हुआ रेप का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार शाहजहांपुर निवासी महिला ने लगाया था आरोप
विज्ञापन

बाराबंकी। एसपी रेलवे के आदेश पर एक महिला के साथ ट्रेन में गार्ड द्वारा रेप करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार हुई महिला के साथ तैनात गार्ड ने रेप किया था। पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों के यहां फरियाद की थी जिस पर पुलिस ने अज्ञात गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू किया है।

जीआरपी थाना प्रभारी रामनिहाल वर्मा ने बताया कि शाहजहांपुर जिला निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया है कि वह बीते 4 फरवरी 2017 को फैजाबाद जिले के रुदौली रेलवे स्टेशन से जल्दबाजी में जम्मूतवी एक्सप्रेस में गार्ड के कोच में सवार हो गई थी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि गार्ड में ट्रेन में बिना टिकट सवार होने पर जेल भेजने की धमकी देकर दुराचार किया था। जिसके बाद महिला ने अज्ञात गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी जीआरपी लखनऊ के आदेश पर कार्रवाई शुरू की गई है। जीआरपी थाने में ट्रेन के अज्ञात गार्ड के खिलाफ बुधवार को रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें