बाइक सवार को डीसीएम ने ठोंका
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। मोहम्म्दपुर खाला थाना क्षेत्र के मीरामऊ निवासी धर्मेन्द्र (37) सुढियामऊ कस्बे से बाइक से शनिवार की देरशाम घर जा रहे थे। तभी रानीमऊ के निकट पीछे से आ रही डीएसएम ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मेन्द्र बाइक समेत काफी दूर जा गिरा। उधर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को देते हुए उसे निकट के अस्पताल में पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने की वजह से उसे सीएचसी फतेहपुर भेज दिया गया है।