फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन अदालतों में पॉक्सो के 700 मामले, 300 अभियान में चिह्नित

Wed, 05 Nov 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में नाबालिगों से जुड़े अपराधों की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पॉक्सो एक्ट से संबंधित 700 से अधिक मुकदमे फिलहाल जिले की तीन विशेष अदालतों में विचाराधीन हैं। इनमें से 300 मामलों को पुलिस विभाग ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित कर लिया है, ताकि अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन

इन मामलों में अधिकांश अपराध किशोरियों और बच्चियों के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश से जुड़े हैं। अब मिशन शक्ति अभियान के तहत इन मामलों को प्राथमिकता पर रखा गया है।इन मामलों की निगरानी पुलिस का मॉनिटरिंग सेल कर रहा है। जो अभियोजन विभाग के साथ तालमेल बनाकर रोज समीक्षा करती है। अभियोजन विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि गवाहों की अनुपस्थिति पर सख्त रुख अपनाया जाए। यदि कोई गवाह दो बार अदालत नहीं आता, तो तीसरी बार हर हाल में पेश करवाने की कोशिश की जाए।
जिले की समीक्षा में पाया गया कि कई मामलों में गवाहों के मुकरने से न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है। इस स्थिति से बचने के लिए पुलिस और अभियोजन दोनों ही विभाग अधिक सतर्क और जवाबदेह हैं।ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित मामलों में पुलिस और अभियोजन अधिकारी रोजाना केस की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इन रिपोर्टों की समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन

अभियोजन के अधिकारियों के अनुसार सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पॉक्सो एक्ट के मामलों को महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से सीधे जुड़ा हुआ मानकर प्राथमिक श्रेणी में रखा गया है। उच्चाधिकारियों ने प्रत्येक जिले में अभियोजन और पुलिस अधिकारियों को रोजाना समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि ऐसे अपराधों में कोई ढिलाई न बरती जाए।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मॉनिटरिंग सेल को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह हर मामले की दैनिक समीक्षा कर अभियोजन को सहयोग करे। इसका उद्देश्य है कि पॉक्सो जैसे संवेदनशील मामलों में कोई देरी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें