फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भैंस बेचकर लौट रहे व्यापारी से 66 हजार लूटे

Sat, 03 Oct 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वारिसनगर पुल के पास बृहस्पतिवार रात भैंस बेचकर लौट रहे व्यापारी से 66 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों के चंगुल से छूटकर व्यापारी ने खेत में छिपकर जान बचाई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कौड़ियार मजरे टांडा निजामअली निवासी गजराज भैंस खरीदने-बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को देवा के नंगापुरवा निवासी जसवंत को 66 हजार रुपये में भैंस बेची थी। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे भैंस जसवंत के घर पहुंचाने के बाद उसे भुगतान मिला।
पिकअप चालक ने बसारा छोड़ने की बात कहकर गजराज को बैठा लिया और रास्ता बदलकर कई जगह वाहन रोकता रहा। रात करीब 11 बजे वारिसनगर पुल के पास बाइक सवार तीन लोगों के साथ चालक ने गजराज को पीटा और रुपये छीन लिए। किसी तरह भागकर उन्होंने खेत में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि दो लोगों से पूछताछ जारी है। सीओ शक्ति सिंह ने पुलिस के खुलासे के करीब होने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें