फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 66 दुकानों पर छापा, 27 नमूने लिए, तीन के लाइसेंस निलंबित

Thu, 04 Jan 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रबी फसलों के लिए यूरिया की उपलब्धता, निर्धारित दर पर बिक्री, टैगिंग और पीओएस मशीन से बिक्री के लिए तहसीलवार गठित टीमों ने 66 बिक्री केंद्रों पर छापा मारा। इस दौरान 27 नमूने लेते हुए तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

हैदरगढ़ में उपकृषि निदेशक श्रवण कुमार ने आठ दुकानों पर जांच कर चार नमूने लिए। नवाबगंज में जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने 16 दुकानों पर छापा मारकर 12 उर्वरक के नमूने लिए। विक्रेता मेसर्स मां दुर्गा कृषि सेवा केंद्र्र फरेंदही चौकी एवं श्री साई फर्टिलाइजर्स एवं खाद भंडार जाटा बरौली का प्रतिष्ठान बंद पाए जाने पर उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया। फतेहपुर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने 37 छापे मारकर 37 नमूने, सिरौलीगौसपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी ने 11 छापे मार एक नमूना लिया। विक्रेता मेसर्स सत्यम खाद भंडार पंजरौली एवं यश ट्रेडर्स बदोसराय का प्रतिष्ठान बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। रामनगर में 10 छापे में चार नमूने लिए और विष्णु खाद भंडार सूरतगंज एवं कुंवर खाद भंडार झंझरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही अब्दुल हई खाद भंडार भैरमपुर जांच के दौरान कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए तो उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। रामसनेहीघाट में छह दुकानों पर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें