बाराबंकी। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 22वें स्थापना दिवस पर 63 व्यापारियों को सर्वश्रेष्ठ व्यापारी सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान समारोह गल्ला मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया। इन व्यापारियों को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, ईमानदारी तथा सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल उनके अधिकारों के लिए लगातार और सशक्त रूप से आवाज उठाता रहेगा। समारोह में कुल 63 व्यापारियों को सर्वश्रेष्ठ व्यापारी सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इनमें आलोक जायसवाल, मोहम्मद सलमान सल्लू, अजय जैन, आदित्य सिंह अतुल निगम सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।