फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दरियाबाद में कम हो गए 62 हजार मतदाता

Sat, 17 Jan 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाएग गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रकाशित कच्ची मतदाता सूची में दरियाबाद में विधानसभा 62,017 हजार मतदाता कम हो गए है। इतनी ज्यादा संख्या में मतदाताओं के कम होने से राजनीतिक दलों में भी चुनावी समीकरण बिगड़ने की आशंका के चलते हलचल देखी जा रही है।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से पहले दरियाबाद विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 4,18,507 थी। कच्ची मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या 3,56,490 रह गई है। इस तरह से करीब 62,017 मतदाता कम हुए हैं। मतदाताओं का एक साथ इतनी बढ़ी संख्या में कम होना आने वाले चुनाव परिणाम को प्रभावित भी कर सकता है। इसके दृष्टिगत राजनीतिक दल अब नए सिरे से अपने चुनावी समीकरण तैयार करने में जुटे हैं।
प्रभावित होगी राजनीतिक दलों की रणनीति
2022 के विधानसभा चुनाव में दरियाबाद सीट से विधायक और मौजूदा सरकार के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चंद्र शर्मा को 1,28219 वोट मिले थे। जबकि इस विधानसभा से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप को महज 95,817 वोट प्राप्त हुए थे। सतीश शर्मा ने 32 हजार वोट से जीत दर्ज की थी। मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटने से अब चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा। राजनीतिक दलाें को अब जमीनी हकीकत समझते हुए बूथ स्तर पर नए सिरे से अपनी रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें