फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ से चमकेंगे शहर के दस वार्ड, बहेगी विकास की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात करोड़ से चमकेंगे शहर के दस वार्ड
विज्ञापन



बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के शहरी क्षेत्र में 14वें एवं विकास निधि के सात करोड़ रुपये से दस वार्डों को चमकाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। विस्तारीकरण में बढ़े वार्डों को चमकाने पर फोकस रहेगा।


नगर पालिका ने इसके लिए सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को अनुमोदन के लिए भेजा है। जिलाधिकारी की मुहर लगने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद द्वारा 14वें वित्त एवं विकास निधि से शहर के विकास के लिए सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा गया है। डीएम के अनुमोदन के बाद टेंडर होंगे और शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।


विस्तारित एरिया में ज्यादातर कार्य नाली व इंटरलॉकिंग का कराया जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से रूपेरखा तैयार कर ली गई है। इन वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


जहां जलभराव की समस्या बराबर बनी रहती है वहां नाला बनाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। सभी वार्डों में जर्जर सड़कों की मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था, इंटरलॉकिंग आदि कार्य भी कराए जाएंगे।


जिन वार्डों में इंटरलॉकिंग नहीं है, वहां पांच करोड़ 70 हजार रुपये लागत से इंटरलॉकिंग लगवाई जाएगी। इसके अलावा पोल, स्ट्रीट लाइटें लगवाने समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से रिपेयरिंग वर्क व लाइट आदि का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के विकास के लिए सात करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसका अनुमोदन हो गया है। जिसमें करीब पौने छह करोड़ रुपये का कार्य सिविल वर्क होगा। शेष लाइट, पोल व अन्य कार्य हैं। लगभग सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें