फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिकों की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी
विज्ञापन



बाराबंकी। राखी सिर्फ एक धागे का नाम नहीं है बल्कि इसका एक सबब भी है जो एक उत्तरदायित्व से बंधा है जिसमें सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। इसको लेकर शनिवार को सागर नर्चर स्कूल में राखी मेकिंग व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।


विद्यालय की छात्राआें ने राखी बनाई और फिर सैनिकों की कलाई पर बांधी। बच्चों ने कई प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।


प्रबंधक मानस झुनझुनवाला एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने कहा कि, राखी प्रेम एवं सौहार्र्द का पर्व है जो सामाजिक रिश्ते मजबूत करता है। ये विश्वास का पर्व है जो भाई एवं बहन के प्रेम पर आधारित है। प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा की छात्राओं ने जिलाधिकारी को राखी बांधी।
विज्ञापन



आरएस यादव मेमोरियल मांटेसरी विद्यालय व आएस किड्स केयर स्कूल की छात्राओं ने सेना के जवानों के माथे पर चंदन का टीका लगाकर राखी बांधी। छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई हुई राखियां फौजियों को बांधी।


सीमा पर तैनात जवानों के लिए बहनों ने कर्नल विनय बहल के माध्यम राखी भेजी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामस्वरूप यादव, शशि कपूर, दीपमाला, ज्योति, कंचन, सारिका आदि मौजूद रहे।


महर्षि विद्या मंदिर में प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर एवं सीनियर दो ग्रुप में किया गया। जूनियर ग्रुप में राखी प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम, स्मृति मौर्या ने द्वितीय तथा समृद्धि श्रीवास्तव एवं अखिल कुमार पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


राखी सीनियर ग्रुप में सुधांशु वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेंहदी डिजाइन प्रतियोगिता में नुजहत ने प्रथम, सीनियर ग्रुप में श्वेता श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


नेशनल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम रोशनी यादव, द्वितीय साजिया सरवर व तृतीय प्रीति रहीं।


सत्यप्रेमी नगर स्थित पायनियर मांटेसरी हाईस्कूल के बच्चों ने रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर सीनियर वर्ग के बच्चों ने वृक्षों को राखी बांधी तथा पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।


प्रधानाचार्या सोमप्रभा ने वृक्षों को राखी बांधी। एमबी कॉलेज में राखी मेकिंग, झूला व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


जूनियर ग्रुप ने राखी बनाई और सीनियर ग्रुप की छात्राओं ने हाथों में मेंहदी रचाकर प्रतिभा दिखाई। राखी में आराध्या व मेंहदी में जया पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक दिनेश सिंह ने कहा कि, उत्सव ही जीवन में रस, रंग, स्फूर्ति व प्रेरणा का संचार करते हैं।
विज्ञापन



फतेहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, युगांतर विद्या मंदिर की छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अंशिका वर्मा, आराध्या जायसवाल, अंजली आदि छात्राओं ने कहा कि पेड़ पौधे ही हमें ऑक्सीजन देते हैं।


वहीं, प्रजापति ईश्वरी ब्रह्मकुमारी संस्थान की शीला बहन ने रक्षाबंधन पर कोतवाल अवनीश कुमार सिंह को रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें