इजहार के योगदान को नकार नहीं सकती सपा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। समाजवादी सिद्धांतों के प्रबल पक्षधर थे इजहार हुसैन और उनके निधन से समाजवादी आन्दोलन को झटका लगा है। समाजवादी पार्टी में उनके द्वारा किये गये योगदान को नकारा नही जा सकता। उक्त विचार लोहिया भवन में प्रख्यात समाजवादी नेता पूर्व प्रदेश महासचिव युवजन सभा हुमायूं नईम खान ने शोक सभा में व्यक्त किये।
श्री खान ने कहा कि इजहार हुसैन धुन के पक्के सिपाही थे। वे डॉ. लोहिया के समाजवाद के कट्टर समर्थक थे। जनवेशर मिश्र, स्व राम सेवक यादव, मुलायम सिंह यादव, बेनी प्रसाद वर्मा के साथ उन्होंने राजनीति की एक लंबी पारी खेली है सपा जिला सचिव श्याम प्रकाश त्रिवेदी ने उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इजहार हुसैन को पद लोलुपता नहीं थी समाजवादी व्यवस्था कैसे आगे बढ़े उस पर उनका ध्यान रहता था। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद वर्मा पप्पू, मोहम्मद सबाह, सौरभ द्विवेदी, नवनीत श्रीवास्तव, मोहम्मद रिजवान, संजय आदि मौजूद रहे।