फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लैस होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्मार्ट फोन की पहली खेप आई

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपरलेस होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

स्मार्ट फोन की पहली खेप आई
क्रासर
- बंकी ब्लॉक के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं का आया मोबाइल

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रोज-रोज रजिस्टर भरने समेत तमाम प्रकार की कागजी लिखा पढ़ी से अब निजात मिलने जा रही है। इसके लिए पहले चरण में सवा दो सौ स्मार्ट फोन आ चुके हैं जिन्हें बंकी ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटा जाएगा। जल्द ही सभी ब्लॉकों को स्मार्ट फोन उपलब्ध हो जाएंगे। फैजाबाद मंडल का यह पहला जिला है जहां स्मार्ट फोन की आपूर्ति शुरू हुई है।
जिले में 3052 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 2679 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 236 मिनी केद्रों पर कार्यकर्ता तैनात हैं। सभी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिए जाने की योजना परवान चढ़ने लगी है। शनिवार को बंकी ब्लॉक क्षेत्र की लगभग 200 कार्यकर्ताओं का फोन आ चुका है। शेष 14 ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं को मिलने वाले स्मार्ट फोन अगले सप्ताह तक आ जांगे। केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि कार्यकर्ता रजिस्टर पर कार्य न करके, ऑनलाइन मोबाइल के जरिए बच्चों की फीडिंग, पोषाहार और हॉटकुक्ड की फीडिंग कर सके। पहले 19 मंडलों में एक-एक ब्लॉक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिए गए थे। जिसमें फैजाबाद मंडल के बाराबंकी के रामनगर ब्लॉक को चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कार्यकर्ताओं को मिलने वाले स्मार्ट फोन में इंटरनेट का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। नेटपैक का पैसा खाते में भेजा जाएगा। 215 फोन आ चुके सभी फोन आ जाने पर ब्लॉक वार इनका वितरण कराया जाएगा।
- प्रकाश कुमार चौरसिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें