3661 और किसानों की होगी कर्जमाफी
बाराबंकी। किसान ऋण मोचन योजना के दायरे में आए 3661 और किसानों की कर्जमाफी की उम्मीद जगी है। एनपीए व लाभ नहीं पाने की शिकायत करने वाले इन किसानों की जांच के बाद विभाग ने सूची तैयार कर ली है।
अब शासन से अनुमति मिलने का इंतजार है। जिसके मिलते ही डिमांट जनरेट कर किसानों के खाते में कर्जमाफी की धनराशि भेज दी जाएगी।
जिले में कर्जमाफी को लेकर आई शिकायतों में जांच के बाद 1853 शिकायतें सही पाई गईं। तो 1618 एनपीए खाते वाले व 190 एनपीए खातों की शिकायत करने वाले किसान जांच में सही पाए गए।
तहसील व बैंक से इसकी सूचना मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने ऐसे किसानों की सूची तैयार कर ली है।
जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि, जांच के बाद 3661 किसान कर्जमाफी के दायरे में आ गए। जिनकी डिमांट जनरेट होते ही कर्जमाफी का लाभ मिल जाएगा।