फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रही बीएससी की छात्रा के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज जा रही बीएससी की छात्रा के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

- तीन युवकों पर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर के एक कॉलेज में बीएसएसी की छात्रा के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू किया है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती शहर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि वह बीते 5 दिसंबर को कॉलेज से घर जाने के लिए निकली थी तभी वहां एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे उसके गांव के शाहिद, शहनवाज व बबलू ने उसे रोककर जरबन बाइक पर बैठाने का प्रयास शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा को तमंचा सटाकर उसे जान से मारने की धमकी दी व चमड़े की बेल्ट से पिटाई कर दी। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। इसके बाद छात्रा ने घर जाकर अपने भाई को इस बारे में बताया जिस पर आरोपियों के घर पर शिकायत करने पर भी उन्हें कुछ न कहे जाने पर पुलिस से शिकायत की। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि तीनों लड़के उसको काफी समय से गांव व कॉलेज आने-जाने के दौरान रास्ते में छेड़छाड़ व अभद्रता करते थे। सीओ सिटी आरएन सिंह ने बताया तीनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें