हर ग्राम पंचायत स्तर पर बनेगी टॉस्क फोर्स
- शासन के निर्देश पर मास्टर ट्रेनरों को दिया रहा प्रशिक्षण
- प्रशिक्षित होने के बाद हर पंचायत पर पांच-पांच सदस्यों को देंगे ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शासन के निर्देश पर अब जिले भर में ग्राम पंचायत विकास योजना केे तहत 2018-19 के गठन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस योजना के तहत हर पंचायतस्तर पर पांच-पांच सदस्यों की एक टीम बनाई जाएगी। इन सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों को तैयार किया जा रहा है।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हाल देखा और दिशा निर्देश दिए। बताते चले कि शासन के निर्देश पर कुछ दिन पूर्व वालेंटियर्सों की भर्ती की गई थी। इन वालेंटियर्सों को दो भागों में बांट कर उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर के रूप में यह सभी अलग-अलग पंचायत स्तर पर पांच-पांच सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे। जिसके बाद यह पांचों सदस्य आगामी 2018-19 में बनने वाले ग्राम पंचायत विकास योजना में अपना सहयोग देंगें ताकि कोई भी गांव विकास से वंचित न रह सकें।
वर्जन :
शासन के निर्देश पर वॉलेंटिर्यस के रूप में भर्ती किए गए लोगों को पांच दिनों का मास्टर ट्रेनर बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनिंग के बाद यह मास्टर ट्रेनर पंचायतों में जाकर पांच-पांच की संख्या में सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे।
- आशुतोष कुशवाहा, प्रभारी डीपीआरओ