फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों से रोशन हुआ श्रीशक्तिधाम महादेव तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपों से रोशन श्रीशक्तिधाम महादेव तालाब
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। पवित्र सरोवर में बहते दीपक, बिजली झालरों व दूधिया प्रकाश से नहाया मंदिर परिसर व उसमें आस्था के दीप जलाते हजारों श्रद्धालु। कार्तिक पूर्णिमा पर ऐसा नजारा दीप दीपावली के प्रथम आयोजन पर कस्बे के मंदिर श्रीशक्तिधाम महादेव तालाब पर दिखाई दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर की परिक्रमा कर दीप जलाए। देर शाम भजन संध्या में भजन गायकों ने एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर शनिवार को श्रीशक्तिधाम महादेव तालाब मंदिर परिसर में पहली बार देव दीपावली मनाई गई। पं. अखिलेश चंद्र शास्त्री ने जैसे ही मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का अगाज किया, हजारों श्रद्धालु दीप जलाने के लिए उमड़ पड़े। देव दीपावली में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। देव दीपावली को लेकर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा था। श्रद्धालुओं ने सरोवर के चारों ओर दीप जलाए, इसके अलावा दीप को जलाकर सरोवर के जल में प्रवाहित किया तो पूरा तालाब रोशनी से जगमग हो उठा। जल रहे दीपों की श्रंखला से तालाब के जल में अनूठी छटा बिखर उठी। देर रात भजन संध्या में नितिन चंचल एंड जागरण पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक अनुराग रोशन ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद नितिन चंचल ने- बाबा तेरा मेरा रिश्ता पुराना है, कभी रूठना न मुझसे तू सांवरे.. गाया। बरेली से आई भजन गायिका उपासना मिश्रा जैसे ही अपने चिर परिचित अंदाज में भजन गाया तो पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा। मैया का चोला है रंग लाल.. शेर पे सवार होकर आजा शेरावालिए.. आदि भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं स्थानीय भजन गायक रविकृष्ण दीक्षित, रामचंद्र जोशी, आकाश गुप्ता, राजन आदि ने भी अपने भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर कन्या भोज कराया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। देर रात आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर का समापन हुआ। इस मौके पर सांसद प्रियंका सिंह रावत, एसडीएम अजय कुमार सिंह, चंद्रभाल वर्मा, राजेश पाठक, रामू तिवारी, शुभम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें