फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रविवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम से किसानों के चेहरे खिल गए। ऊंचे खेतों में कुम्भलाई धान की फसल बारिश की बूंदे पड़ते ही खिल उठी। ऐसे में किसान काफी खुश दिखे। वहीं, बारिश से सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


रविवार के अवकाश के बाद भी रिमझिम बारिश के चलते लोग घरों से नही निकल सके। बीच में बारिश बंद होने के बाद जो लोग घरों से निकले वह भीगते हुए वापस घर पहुंचे।

उधर, धान की अगेती फसल की बालियां इन दिनों निकलने को है। ऐसे में बारिश की रिमझिम फुहार काफी फायदेमंद साबित हो रही है। धान की फसल कोभी बारिश से काफी फायदा होने की बात जानकार कर रहे है।
विज्ञापन


कई दिनों से बारिश न होने से किसान धान की फसल की सिंचाई करने में लग गए थे। ऐसे में रविवार को हुई बारिश से किसानों ने राहत महसूस किया। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस समय के तापमान के लिहाज से हुई बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें